जनसभा में बोले मोदी, घुसपैठियों के वोट बैंक पर असम की सत्‍ता हथियाना चाहती है कांग्रेस

घुसपैठियों के वोटबैंक
जनसभा को संबांधित करते प्रधानमंत्री।

आरयू वेब टीम। असम विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहपुरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘कांग्रेस पर जमकर हमला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लंबे कालखंड में जिन सत्रों और नामघरों को अवैध कब्जाधारियों के हवाले किया गया था, उनको आज मुक्त किया गया है। ये हम सभी के लिए कितने कष्ट का कारण था कि बताद्रवा थान को भी इन्होंने नहीं छोड़ा था। इन पवित्र स्थानों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।’

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का हाथ आज ऐसे लोगों के साथ है, जिसका आधार असम की पहचान को तबाह करना है। जो दल घुसपैठ पर फला-फूला हो, आज उसके वोट बैंक पर कांग्रेस असम की सत्ता हथियाना चाहती है, जो दल असम के मूलनिवासियों के साथ भेदभाव का प्रतीक रहा कांग्रेस उसके हाथ में असम को सौंपने की बात कर रही है। कांग्रेस वोट के लिए कुछ भी कर सकती है, किसी का भी साथ ले सकती है और जरूरत पड़ने पर किसी को धोखा भी दे सकती है।

मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के विश्वासघात के सबसे बड़े पीड़ित ​असम के चाय बागान में काम करने वाले मजदूर भाई-बहन हैं। दशकों तक कांग्रेस ने बागान में काम करने वाले साथियों के लिए कुछ नहीं किया। 15 साल के शासन में ये लोग चाय बागान के श्रमिकों की मजदूरी को 100 रुपये के ऊपर भी नहीं ले जा पाए थे।

यह भी पढ़ें- असम में जेपी नड्डा ने जारी किया संकल्प पत्र, लाखों नौकरियों समेत किए दस वादे

असम के बिहपुरिया में मोदी ने कहा कि हम इसके लिए काम कर रहे हैं कि जब देश आजादी के 75 साल मनाएगा तब हिन्दुस्तान का कोई गरीब पक्की छत के बिना नहीं होगा। इतना ही नही मोदी ने आगे कहा कि मैं आपको जगाने आया हूं। ये कांग्रेस का महाजोत नहीं, कांग्रेस का महाझूठ है। ऐसा महाझूठ- जिसका न विचार है, न संस्कार है। ऐसा महाझूठ- जिसके पास न नेता है, न नीति है। ऐसा महाझूठ- जो सिर्फ और सिर्फ घुसपैठ की, लूट की गारंटी देता है।

वहीं मोदी ने कहा कि भाजपा की-एनडीए की, डबल इंजन की सरकार मूल सुविधाओं से लेकर विकास की आकांक्षाओं तक असम को आगे बढ़ाने में जुटी है। आज असम के हर हिस्से में रहने वाले गरीब परिवारों तक को एलपीजी गैस कनेक्शन मिल चुके हैं। उनको धुएं से मुक्ति मली है।

यह भी पढ़ें- प्रियंका का PM पर हमला, महिला के ट्वीट से दुखी हैं नरेंद्र मोदी, असम की बाढ़ से नहीं, रैली में जनता को यह पांच बड़ी गारंटी भी दी