जयंती पर मुलायम, अखिलेश ने लोहिया को किया याद

राम मनोहर लोहिया
पार्क में राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर मार्ल्या‍पण करते मुलायम सिंह यादव। फोटो-आरयू

आरयू ब्‍यूरो

लखनऊ। राममनोहर लोहिया की 107वीं जयंती पर आज मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट और गोमती नगर के लोहिया पार्क स्थित लोहिया प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर उन्‍हें याद किया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाजवादियों को उन्‍हीं के विचारों को आत्मसात कर विषमता, गरीबी, अशिक्षा, और अन्याय के विरूद्ध काम करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि लोहिया ने संस्कृति की जो अवधारणा दी है, उसे अपनाकर हम एक स्वस्थ समाज और विश्व की कल्पना को साकार कर सकते हैं।

Akhilesh yadav
पार्क में राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते अखिलेश यादव। फोटो-आरयू

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार ने लोहिया के दिखाए रास्ते पर चलने का कार्य किया। उनके समता और सम्पनता वाले समाजवादी मॉडल को समाजवादी पार्टी ने हमेशा मजबूत किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर गैर बराबरी खत्म करने का जो विचार लोहिया ने दिया, उनका पालन करना वर्तमान में बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़े- शिवसेना सांसद ने एयर इंडिया कर्मी को चप्‍पल से पीटा, मुकदमा दर्ज

इसके अलावा चौक स्थित पार्क में सपा नेता भगवती सिंह तथा लोहिया अस्पताल, गोमती नगर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोहिया को पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश सचिव एसआरएस यादव व अरविंद सिंह ने भी पुष्पांजलि भेंट की।

कार्यक्रम में राम सागर यादव, राजेश यादव, फाकिर सिद्दीकी, उदयवीर सिंह, अमित त्रिपाठी, सुशील दीक्षित, फिदा हुसैन अंसारी, टी.एस. मेहता, रामबृक्ष यादव, मो0 हनीफ, गीता सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।