कर्नाटक: कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, इन 24 नए मंत्रियों ने ली शपथ

कांग्रेस मंत्रिमंडल विस्तार

आरयू वेब टीम। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के एक हफ्ते बाद आज 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित दस मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी, जबकि 24 अन्य विधायकों को शनिवार को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

इनमें वरिष्ठ विधायक एच. के. पाटिल, कृष्ण बायरेगौड़ा, एन. चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉ. एच. सी. महादेवप्पा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडरे और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव उन विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली।

साथ ही के.एन. राजन्ना, शरणबसप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर, एस. एस. मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, डॉ. शरण प्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी. सुधाकर, संतोष लाड, एन. एस. बोसेराजू, सुरेश बीएस, पूर्व मुख्यमंत्री एस. बंगारप्पा के बेटे मधु बंगारप्पा, डॉ. एम.सी. सुधाकर और बी. नागेंद्र को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। कर्नाटक में मंत्रियों को अब तक विभागों का आवंटन नहीं किया गया है।

शपथ लेने वाले 24 मंत्री

कर्नाटक कांग्रेस के 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इन नेताओं में दिनेश गुंडुराव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, एच.के. पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन. चेलुवरायस्वामी, के. वेंकटेश, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, एस. एस. मल्लिकार्जुन, तंगदगी शिवराज संगप्पा, डॉक्टर एच.सी. महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, क्याथासंद्रा एन. राजन्ना, डॉक्टर शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, संतोष एस. लाड, एनएस बोस राजू, सुरेश बी.एस., मधु बंगारप्पा, डॉक्टर एम.सी. सुधाकर, मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर. हेब्बालकर, रहीम खान, डी. सुधाकर और बी. नागेंद्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सिद्धारमैया की शपथ के बाद बोले राहुल, कर्नाटक ने नफरत के बाजार में खोलीं मोहब्बत की लाखों दुकानें