केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बताया कांग्रेस का मोहरा 

अखिलेश पर पलटवार

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘मोहरा’ वाले बयान पर पलटवार किया है। डिप्टी सीएम ने शनिवार को कहा कि जनता से झूठ बोलकर 2024 लोकसभा चुनाव में मिली सफलता से अखिलेश यादव गुब्बारे की तरह फूल गए हैं।

केशव मौर्य ने ‘एक्स’ पर शनिवार को पोस्ट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘‘कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव 2027 में पराजय निश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जनता से झूठ बोलकर 2024 में मिली सफलता से वह गुब्बारे की तरह फूल गए हैं। अखिलेश को साल 2014, 2017, 2019 व 2022 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सपा की पराजय याद रखनी चाहिए। अब साल 2027 में 2017 वाली जीत दोहरायेंगे।”

यह भी पढ़ें- केशव मौर्या का अखिलेश पर पलटवार, यूपी में गुंडाराज की वापसी अब असंभव, सपा का PDA एक धोखा

मालूम हो कि सपा प्रमुख यादव ने शुक्रवार को कहा था कि सुनने में आया है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ‘मोहरा’ हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि राज्य में भ्रष्टाचार इसलिए उजागर हो रहा है क्योंकि केशव मौर्य जैसे कुछ लोग ‘‘दिल्ली के वाई-फाई’’ के ‘पासवर्ड’ बन गए हैं।

यह भी पढ़ें- केशव मौर्या ने अखिलेश पर लगाया वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप