आरयू ब्यूरो, वाराणसी। मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट की वाराणसी में इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई। जिस समय विमान की वाराणसी हाइवे अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई उस समय उसमें 220 से अधिक यात्री सवार थे। दिल्ली में खराब मौसम, थंडर और ईंधन की कमी की वजह से इंडिगो फ्लाइट की वाराणसी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में बैठे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से 24 मई की रात को करीब 11 बजे इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2007 उड़न भरकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग करीब रात्रि में 1:45 बजे तक होनी थी, लेकिन खराब मौसम और विमान में ईंधन कम होने के कारण विमान की वाराणसी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस विमान में करीब 220 से अधिक यात्री सवार थे। इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग 3:12 मिनट पर वाराणसी हवाई अड्डे पर हुई।
बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी तूफान करीब सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था। फ्लाइट के अदंर मौजूद महिला एयर होस्टेज परेशानी यात्रियों को समझाने में जुटी रहीं। हालांकि विमान के पायलट की सूझबूझ से विमान की वाराणसी हाइवे अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
यह भी पढ़ें- दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप
वहीं इंडिगो के विमान संख्या 6E 2007 को करीब एक घंटे तक वाराणसी हाइवे अड्डे पर रुकने के बाद 4:12 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे से अधिक की उड़ान के बाद विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब छह बजे लैंडिंग की। इस करीबन छह घंटे का हवाई सफर के दौरान कई यात्रियों को उल्टी और सिरदर्द की शिकायत हुई। एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के बाद कही जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली है।