‘खड़गे का आरोप, भाजपा-RSS विरोध की आवाजों का जवाब हिंसा से दे रहे

मल्लिकार्जुन खड़गे

आरयू वेब टीम। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने के आरोपों को लेकर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस अब विरोध की आवाजों का जवाब हिंसा के जरिए दे रहे हैं।

वहीं भाजपा सरकार पर हमला बोलते  हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्टकर कहा कि भाजपा सरकार जनता के सवालों से घबरा गई है और विरोध-प्रदर्शनों का सामना करने के लिए लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआइ जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि प्रदर्शन कर रहे लोगों को कथित तौर पर थप्पड़, लाठी और गोली का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने के लिए लगातार नए-नए शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी-आरएसएस अब सीधे तौर पर हिंसा का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस दिल्ली में  मंत्री द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारे जाने की घटना का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ से नुकसान पर खड़गे व राहुल ने जताया दुख, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने आरोपों के समर्थन में किसान आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं, लखीमपुर खीरी कांड, गुजरात के ऊना में दलितों के साथ मारपीट और एक केंद्रीय मंत्री के विवादित ‘गोली मारो’ बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की मौत का दावा भी दोहराते हुए कहा कि जब सत्ता का अहंकार चरम पर पहुंच जाता है, तब जनता के दमन और अपमान को सत्ता की आदत बना दिया जाता है। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस केवल नीतियों के स्तर पर ही लोकतंत्र को प्रभावित नहीं कर रहे, बल्कि अब विरोध करने वाली जनता के खिलाफ बल प्रयोग भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप छात्रों के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही मोदी सरकार