रिहायशी इलाके में बने पंखे के गोदाम में लगी भीषण आग, दिवारों में आइ दरार

भीषण आग
पंखे के गोदाम से उठता धूंआ।

आरयू ब्यूरो, वाराणसी। वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में सोमवार की भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम की दीवारों में दरारें आ गई। बताया जा रहा है कि यह गोदाम रिहायशी इलाके में बनाया गया था, जिसमें आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आस-पास के मकान में रह रहे लोगों को बाहर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मडौली तिराहे के समीप रिहायशी इलाके में रवी फैन नामक एक गोदाम संचालित किया जाता है। सोमवार की भोर में करीब चार बजे गोदाम की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने मैनेजर अनादि शंकर गुप्ता को फोन करके गोदाम में आग लगने की जानकारी दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया, जिससे देख लोगों में चीख-पुकार मच गई।

मौके पर मौजूद मैनेजर ने आग की जानकारी गोदाम के मालिक रवि और सिक्योरिटी गार्ड ने इस मामले की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों को भी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। इसी बीच गोदाम की दीवार में दरार भी पड़ गई, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आस-पास रह रहे लोगों को उनके मकानों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया है।

यह भी पढ़ें- विकास नगर में मकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

मैनेजर ने बताया है कि गोदाम के अंदर नवनिर्मित पंख रखे हुए थे। इसके साथ ही पंखों के निर्माण की सामग्री भी रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि अंदर केमिकल और थिनर से भरे हुए ड्रम भी रखे गए हैं। आज से करोड़ों रुपए का माल जलकर राख हो चुका है। मैनेजर के मुताबिक, गोदाम में रखे गए सामानों की पूरी जानकारी फायर ब्रिगेड की कर्मियों को दिए जाने के बाद इलाके को खाली कर लिया गया है। कई गाड़ियां आग को बुझाने में लगी। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया था। आग पर अभी भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने के बाद ही इसके कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- अलीगंज की चार मंजिला अवैध बिल्डिंग में लगी आग, 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, कुछ ने कूदकर बचाई जान, नौ घायल