लद्दाख: फिसलकर नदी में गिरा सेना का वाहन, सात जवानों की गई जान, कई घायल

सेना का वाहन

आरयू वेब टीम। लद्दाख के तर्तुक सेक्टर में शुक्रवार को एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के सात जवानों की जान चली गई। इस हादसे में कई जवानों को गंभीर चोटें भी आईं हैं। जो जवान बुरी तरह घायल हुए हैं, उन्हें पश्चिमी कमान में स्थानांतरित करने के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा एयर फोर्स के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, 26 भारतीय सैनिकों की एक टुकड़ी परतापुर स्थित एक ट्रांजिट कैंप से हनीफ सब सेक्टर में एक फॉरवर्ड लोकेशन पर जा रही थी, तभी उनका वाहन फिसलकर श्योक नदी में गिर गया। इस हादसे में सात जवानों की मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

बताया जा रहा है कि 26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के एक फॉरवर्ड पोस्ट की ओर बढ़ रहा था। सुबह नौ बजे के आसपास थोइस से लगभग 25 किमी दूर, सेना का वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। इस नदी की गहराई लगभग 50-60 फीट तक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी घायल जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया है और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया।

यह भी पढ़ें- तंगधार में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, आतंकी ढेर

दोपहर तक सात लोगों को मृत घोषित किया जा चुका है। अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में जो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें पश्चिमी कमान में स्थानांतरित करने के लिए वायु सेना से एयरलिफ्ट कर भेजा गया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद, आतंकी भी ढेर