दो पूर्व प्रधानमंत्री समेत देश की चार शख्सियतों को राष्ट्रपति ने दिया भारत रत्‍न, देश का सबसे बड़ा सम्‍मान लेने नहीं पहुंचे एलके आडवाणी

आडवाणी को भारत रत्‍न
भारत रत्‍न देतीं राष्‍ट्रपति।

आरयू वेब टीम। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दो पूर्व प्रधानमंत्रियों (मरणोपरांत) समेत चार हस्तियों को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्‍न से सम्मानित किया। इनमें चार शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्‍न सम्मान से सम्मानित किया। जिन शख्सियतों को देश का सर्वोच्च सम्मान मरणोपरांत मिला इसमें पूर्वी पीएम चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन प्रमुख रूप से शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- आडवाणी के बाद पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव व एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्‍न देने का ऐलान

इसके अलावा वहीं आज भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्‍य लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्‍न दिया जाना था, लेकिन देश का सबसे बड़ा सम्‍मान लेने न तो वह खुद और न ही उनकी ओर से कोई राष्‍ट्रपति भवन पहुंचा। सूत्रों की ओर से दावा किया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री की तबियत ठीक नहीं है, कहा यह भी जा रहा है कि इस वजह से भारत रत्‍न अब उनके घर ही पहुंचा दिया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित आज इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कर्पूरी चंद ठाकुर का अवॉर्ड उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने लिया। वहीं वैज्ञानिक स्वामीनाथन का अवॉर्ड उनकी बेटी नित्या राओ ने ग्रहण किया, जबकि चौधरी चरण सिंह का सम्मान उनके पोते जयंत सिंह ने लिया। इसी तरह पूर्व पीएम नरसिम्हा राव का अवॉर्ड उनके बेटे प्रभाकर राव ने लिया।

भारत रत्‍न अवॉर्ड की बात करें तो 2014 से शुरू हुए मोदी कार्यकाल में अब तक दस लोगों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है, जबकि अब तक देश में भारत रत्‍न अवॉर्ड लेने वाली कुल 53 शख्सियतें हैं।

यह भी पढ़ें- लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्‍न सम्मान, प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऐलान