आडवाणी के बाद पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव व एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्‍न देने का ऐलान

तीन को भारत रत्‍न

आरयू वेब टीम। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन भारत रत्‍न देने की घोषणा हुई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बाबत की जानकारी देते हुए कहा कि इन तीनों लोगों को भारत रत्‍न दिया जाएगा।

सपा को झटका देकर रालोद सुप्रीमो जयंत चौधीर के भाजपा से हाथ मिलाने की अटकलों के बीच आज चौधरी चरण सिंह को भारत रत्‍न देने का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है।

यह भी पढ़ें- अब ओपी राजभर ने कहा, 12 फरवरी को NDA में शामिल होंगे जयंत चौधरी, सपा नेता भी आएंगे साथ

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर कहा कि उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”

वहीं पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गरू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था।”

मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव गारू का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों द्वारा चिह्नित किया गया था जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान एक ऐसे नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है, जिन्होंने न केवल महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।

यह भी पढ़ें- राष्‍ट्रपति को पत्र लिख उठी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्‍न देने की मांग

वहीं डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।”

यह भी पढ़ें- लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्‍न सम्मान, प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऐलान