पुंछ में LOC पर गोलाबारी में BSF अधिकारी शहीद, छह साल की मासूम की मौत, 12 घायल

अवंतीपोरा
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। 

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम इलाकों में सोमवार को भारी गोलाबारी की जिसमें बीएसएफ के एक अधिकारी शहीद हो गया, जबकि एक अन्य मासूम लड़की की भी मौत हो गई और सेना के एक जवान और बीएसएफ के दो जावन समेत नौ स्थानीय नागरिक भी इस गोलाबारी में घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- PAK ने नौशेरा में किया सीजफायर का उल्‍लंघन, दो नागरिकों की मौत, तीन घायल

अधिकारियों ने स्‍थानीय मीडिया को बताया कि पुंछ जिले में केरनी, मनकोट, कृष्णा घाटी और दबरज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के संघर्ष विराम उल्लंघन में बीएसएफ के एक अधिकारी शहीद हो गए। साथ ही अधिकारियों ने यह भी बताया कि आज दोपहर में शाहपुर उप सेक्टर के एक गांव में एक घर के नजदीक एक गोला गिरने से वहीं छह साल की मासूम की भी मौत हो गई। सेना के एक जवान और बीएसएफ के दो जावन गोलाबारी में घायल हुए हैं। इस गोलाबारी में नौ स्थानीय नागरिकों भी घायल हुए।

यह भी पढ़ें- पाक ने फिर की LOC पर गोलाबारी, चार जवान शहीद, तीन घायल

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में छह घरों को नुकसान पहुंचा है। रक्षा प्रवक्‍ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 7.40 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में शाहपुर और करनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाक द्वारा अग्रिम इलाकों में भारी संख्या में गोले दागने और एक दर्जन से अधिक नागरिक इलाकों को निशाना बनाए जाने के कारण निवासियों में भय व्याप्त हो गया है। साथ ही कस्बा, मनकोटे,करनी, गुंतारियन और शाहपुर के अलग-अलग गांवों में मोर्टार के गोले गिरे जिसके कारण लोगों को घरों मे रहने के लिए विवश होना पड़ा। वहीं प्रभावित इलाकों में एहतियाती तौर पर सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- J-K: पांच सेक्‍टरों में पाक की गोलीबारी, चार नागरिकों की मौत, छह घायल, बंद कराए गए स्कूल