कांग्रेस-आप गठबंधन पर बोले केजरीवाल, राहुल गांधी ने किया इनकार, नहीं आएंगे साथ

डेंगू
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो।)

आरयू वेब टीम। 

दिल्‍ली में लोकसभा चुनाव को लेकर लंबे समय से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विराम लगा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनाव के लिए ‘आप’ के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए, आप नेता ने कहा कि वह हाल ही में राहुल गांधी से मिले थे और कांग्रेस नेता ने “आप के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। कांग्रेस की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित से गठबंधन के लिए संपर्क नहीं किया पूछे जाने के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, हम राहुल गांधी से मिले हैं। दीक्षित महत्वपूर्ण नेता नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- आडवाणी-जोशी की अवहेलना पर केजरीवाल का मोदी पर निशाना, जो अपने बुजुर्गों का नहीं हो सकता वो किसका होगा

यहां बताते चलें कि रविवार को दिल्ली की पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा था कि सोमवार तक आप-कांग्रेस गठबंधन पर तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा था कि इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। हांलाकि कांग्रेस द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी होने से पहले ही केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए आप से गठबंधन करने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली में नहीं होगा आप और कांग्रेस का गठबंधन: शीला दीक्षित

पार्टी सूत्रों ने कहा था कि दीक्षित और उनके तीन कार्यकारी अध्यक्षों के साथ गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेता विभाजित थे। पी सी चाको जहां आप से गठबंधन को लेकर जोर दे रहे थे, तो शीला दीक्षित इसके खिलाफ थीं। पहले अजय माकन भी गठबंधन के खिलाफ थे, लेकिन बाद में इन्होंने इसका समर्थन किया था।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: AAP ने किया दिल्ली की छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान