चर्चा नहीं होने से नाराज ‘INDIA’ ने लोकसभा अध्यक्ष की Tea-पार्टी का किया बहिष्कार, सांसदों का प्रदर्शन भी हुआ

टी पार्टी

आरयू वेब टीम। लोकसभा में बिना चर्चा के सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आयोजित पारंपरिक टी पार्टी का ‘इंडिया’ गठबंधन से जुड़े कांग्रेस समेत अन्‍य दलों ने बहिष्कार किया। पूरा विपक्ष इस बात से नाराज था कि आज सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहुंचे भी तो लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट भी नहीं चली। सिर्फ वंदे मातरम गान हुआ और ओम बिरला ने सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दिया। जबकि विपक्षी सांसद नरेंद्र मोदी और अमित शाह से अयोध्‍या के राम मंदिर से हुए करोड़ों के चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई बर्बरत समेत अन्‍य गंभीर मुद्दों पर जवाब मिलने की उम्‍मीद कर रहे थें, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

जानकारी के अनुसार सत्र स्‍थागित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सरकार के कई अन्य मंत्री चाय पार्टी में पहुंचे मौजूद रहे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनके साथ ही समाजवादी, तृणमूल कांग्रेस और अन्य कई दलों के नेताओं ने इस कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। विपक्ष के सांसद आज 56 इंच का छोटा बंदर लेकर संसद के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया इस दौरान कुछ अन्‍य सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बैनर लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।

दरअसल लोकसभा की कार्यवाही में चर्चा नहीं होने से विपक्षी दल नाराज थे। सांसदों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे। वही सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद परंपरागत रूप से लोकसभा अध्यक्ष की ओर से हमेशा की तरह चाय पार्टी आयोजित की जाती है, जिसमें प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और सत्तापक्ष के नेताओं के साथ विपक्ष के प्रमुख नेता शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें- विपक्ष के सांसदों ने किया संसद में प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने अमित शाह से मांगा चढ़ावा चोरी व लाठीचार्ज पर जवाब

वहीं राज्यसभा की बैठक भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने पर सभापति सी पी राधाकृष्णन ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद उन्होंने शून्यकाल और प्रश्नकाल को स्थगित करते हुए खान मंत्री जी किशन रेड्डी से ‘खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ को चर्चा करने एवं पारित करने के लिए सदन में पेश करने को कहा। रेड्डी ने विधेयक पेश किया और इस पर संक्षिप्त चर्चा हुई।

चर्चा के बाद मंत्री ने जवाब दिया और फिर ध्वनिमत से इसे पारित कर दिया गया। लोकसभा में ये विधेयक बुधवार को पारित हो चुका है। विधेयक पारित होने के बाद सभापति ने बारह बज कर पांच मिनट उच्च सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

यह भी पढ़ें- संसद में विपक्ष ने सरकार को घेरा, प्रियंका ने पूछा क्या छात्र आतंकवादी थे AK-47 चलने की पड़ी जरूरत