UP में सात पीसीएस अफसरों का तबादला, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM

अधिकारियों का तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। जारी लिस्ट के मुताबिक प्रयागराज, गोरखपुर और बांदा के नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। जिसके तहत निधि पांडेय को लखनऊ का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी अफसरों को जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

लिस्ट के मुताबिक ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि संदीप केला को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इससे प्रशासनिक स्तर पर दोनों अफसरों की नई तैनाती हुई है। साथ ही दिनेश चंद्र को बांदा का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- 15 सीनियर IPS अफसरों का तबादला, तरुण गाबा बने कमिश्‍नर लखनऊ

वहीं दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बरेली के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर और उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज नियुक्त किया गया है। जबकि निधि पांडेय को लखनऊ का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर तैनात थीं। नई तैनाती के बाद अब वह लखनऊ में उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगी।

यह भी पढ़ें- चार मंडलायुक्‍त समेत यूपी में 13 IAS अफसरों का तबादला