15 सीनियर आइपीएस अफसरों का तबादला, तरुण गाबा बने कमिश्नर लखनऊ

तबादला
तरुण गाबा। (फाइल फोटो)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर समेत 15 सीनियर आइपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में लखनऊ में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वाराणसी में तैनात एडीजी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि आइपीएस नवीन अरोरा को वाराणसी जोन का नया एडीजी बनाया गया है।

साथ ही मोहित गुप्ता की जगह आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को नया गृह सचिव बनाया गया है। गृह सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे मोहित गुप्ता को अब भ्रष्टाचारण निवारण संगठन में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है। जारी लिस्ट के मुताबिक आइपीएस मथुरा अशोक जैन को गोरखपुर जोन से हटाकर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं बनाया गया है, जबकि आइपीएस राम कुमार को गोरखपुर जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- दो जिलों के कप्तान समेत यूपी में पांच IPS अफसरों का तबादला

वहीं अमरेंद्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) के साथ पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा आइपीएस भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं का एडीजी, आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को सचिव (गृह), विनोद कुमार सिंह को आइजी विशेष जांच बनाया गया है।

इसके अलावा आइपीएस धर्मवीर को आइजी पीएसी पूर्वी जोन, जोगेन्द्र कुमार को आइजी पीटीएस मुरादाबाद, आइपीएस अनूप कुमार सिंह और आइपीएस आनंद कुमार को क्रमशः ईओडब्ल्यू और लोक शिकायत शाखा में पुलिस अधीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े- अग्निशमन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 FSSO, तीन FSO का ट्रांसफर