फायर ब्रिगेड विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 FSSO, तीन FSO का ट्रांसफर

तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फायर ब्रिगेड तथा आपात सेवा मुख्यालय ने शनिवार को बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए हैं। निर्धारित कार्यकाल पूरा होने के आधार पर अग्निशमन व अग्निशमन द्वितीय अफसरों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को एक जून तक नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, सुशील कुमार को लखनऊ से रायबरेली, मनीराम सरोज को रायबरेली से लखनऊ तथा जितेंद्र कुमार को गौतमबुद्ध नगर से कानपुर नगर भेजा गया है। साथ ही दुर्गेश कुमार का फिरोजाबाद से झांसी, कुमर पाल सिंह का हाथरस से गौतमबुद्ध नगर, शीशपाल सिंह का बिजनौर से मुरादाबाद और सुभाष चंद्र का बिजनौर से हाथरस तबादला किया गया है।

यह भी पढ़ें- UP में 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 15 जिलों के बदले DM

वहीं महन्थू को प्रयागराज से गोरखपुर, दीपचंद्र को वाराणसी से गोरखपुर, वनारसी दास को अलीगढ़ से लखनऊ, कमलेंद्र कुमार सिंह को लखनऊ से गोरखपुर तथा राजेंद्र प्रसाद को लखनऊ से महाराजगंज भेजा गया है।इसके अलावा मूलचंद्र सिंह तोमर का गाजियाबाद से बिजनौर, रमेश चंद्र का गोरखपुर से वाराणसी, वीर सेन सिंह का महाराजगंज से गौतमबुद्ध नगर, पशुपति नाथ मिश्र का बस्ती से लखनऊ, नसिरुद्दीन खान का सिद्धार्थनगर से प्रयागराज तथा गेनालाल का बहराइच से सिद्धार्थनगर स्थानांतरण किया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 12 PCS अफसरों का ट्रांसफर