विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री की मौत, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

नानकदीन भुर्जी
नानकदीन भुर्जी।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र स्थित नए विधायक निवास परिसर से मंगलवार दोपहर एक बड़ी घटना सामने आई है। पूर्व राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से नीचे गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना पर और स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मदेयगंज निवासी 55 वर्षीय पूर्व दर्जा प्राप्‍त राज्‍य मंत्री की जान लेने वाली यह घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही। जहां नानक दीन भुर्जी ने कथित तौर पर भवन की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नानक दीन को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार विधायक निवास के व्यवस्था अधिकारी ने चौकी प्रभारी को सूचना दी कि भवन के पीछे एक व्यक्ति ऊपरी मंजिल से गिर गया है। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। बाद में उनकी पहचान करीब 68 वर्षीय नानक दीन (नानक राम) भुर्जी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई।
पुलिस की शुरुआती जांच में ये जानकारी सामने आई है कि नानक दीन भुर्जी लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे। हालांकि उनकी हत्‍या किये जाने की भी आशंका जतायी जा रही है, लोगों का मानना था कि दीन भुर्जी किसी ने नीचे फेंककर हत्‍या कर आत्‍महत्‍या दिखाने की कोशि की है।

भाजपा में पद के लिये भी परेशान थे नानकदीन

सिविल अस्पताल में मौजूद नानकदीन के भाई प्रवीण गुप्ता ने मीडिया को बताया कि छोटे के भाई के परिवार में उनकी पत्नी मंजू, बेटा उत्तम, पुरुषोत्तम और एक बेट है। प्रवीण का कहना है कि छोटे भाई भाजपा में पद को लेकर परेशान रहते थे। वहीं, नानकदीन के ससुर अलीगंज के बड़ा चांदगंज निवासी भोलानाथ ने बताया कि उन्होंने दामाद से कई बार उनसे कुछ समस्या के बारे में पूछा, मगर उन्होंने कभी ऐसे नहीं कही। जबकि नानकदीन के परिचित ने अज्ञात पर उनकी हत्या करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी का निधन,  राजनीति जगत में शोक

वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें अक्सर दारुल सफा विधायक निवास परिसर में अकेले टहलते हुए देखा जाता था, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की संदिग्ध हाल में मिली स्विमिंग पूल में लाश