आरयू ब्यूरो, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय (अमौसी) एयरपोर्ट पर बुधवार को करीब एक दर्जन फ्लाइट ने देररी से उड़ान भरी। विमान की देरी को लेकर आज नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। जिसपर एयरपोर्ट प्रशासन के काफी समझाने पर मामला संभला। अधिकारियों ने अपना तर्क देते यात्रियों से कहा कि फ्लाइट की देरी दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रैफिक अधिक होने के चलते हुई है।
दरअसल चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2704 बीती रात में छह घंटे देरी हुई। इसे रात 11:20 बजे उड़ान भरना था। यह विमान इसलिए लेट हुआ क्योंकि दिल्ली से लखनऊ आने वाली 6ई-2703 देरी से पहुंची, जिसके चलते वापसी में यही फ्लाइट 6 ई-2704 लेट हुई। विमान काफी देर तक टैक्सी वे में खड़ा रहा।
यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई, जिस पर इंडिगो एयरलाइन प्रशासन ने कहा कि ‘एयर ट्रैफिक अधिक होने से यह दिक्कत है। लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने हंगामा किया। वहीं लखनऊ से बेंगलुरू जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6354 को करीब दो घंटे लेट रही। इसे शाम 7:35 बजे रवाना होना था, जो रात सवा नौ बजे रवाना हो सकी।
यह भी पढ़ें- अब इंडिगो की फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, हुई मौत
यात्रियों की शिकायत है कि उन्हें विमान तक ले जाने वाली बस में ही काफी देर तक बैठाए रखा गया।
इसी तरह दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट आईएक्स 1119, मुम्बई से लखनऊ आने वाली व दम्माम से अमौसी एयरपोर्ट आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-097 भी लेट रही।