गणतंत्र दिवस पर लखनऊ के मल्टीप्लेक्स में दिखाई जाएंगी देशभक्ति वाली फिल्में, सिर्फ दस रूपये होगा टिकट

खनऊ के मल्टी प्लेक्स
प्रतीकात्मक फोटो।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को राजधानी लखनऊ के सभी मल्टीप्लेक्स व सिनेमा हाल में देश भक्ति की फिल्में दिखाई जाएंगी। सभी जगह पहले पाओ-पहले पाओ की तर्ज पर दस रुपए में दर्शकों को टिकट मिलेगा।

जिला अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इस संबंध में सभी मल्टीप्लेक्स को दिशा-निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के 13 मल्टीप्लेक्स व सिनेमा हॉल में देशभक्ति फिल्में दिखाई जाएंगी। इस संबंध में सभी मल्टीप्लेक्स में अलग-अलग देशभक्ति फिल्मों का संचालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटा लखनऊ, जवानों ने कदमताल कर विधानभवन के सामने दी सलामी

इसके लिए एक निर्धारित शुल्क दस रुपए तय किया गया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर आनंद तिवारी को निर्देशित करते हुए पूरे सिनेमा हॉल को जानकारी दी है। उन्होंने आनंद तिवारी ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर का मोबाइल नंबर 9454011000 पर किसी समस्या के संबंध में संपर्क करने को कहा है। मल्टीप्लेक्स में अलग-अलग समय पर फिल्में दिखाए जाने का आदेश दिया गया है।

इन फिल्मों का किया जाएगा प्रसारण

उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक- पीवीआर आलमबाग 1:30 बजे से। पीवीआर सहारागंज एक बजे, पीवीआर सिंगापुर मॉल एक बजे से। वेब मल्टीप्लेक्स एक बजे से। सिनेपोलिस वन अवध गोमतीनगर 12:30 बजे से, पीवीआर साहू 12:15 बजे से, नावेल्टी लालबाग 12 बजे से।

मिशन मंगल- आइनॉक्स क्राउन हॉल में 12 बजे से, आइनॉक्स प्लासियो में तीन बजे से।

राजी- ढाई बजे से आइनॉक्स गार्डन रायबरेली रोड। फन मल्टीप्लेक्स गोमतीनगर 12 बजे से। रिवर साइड गोमतीनगर तीन बजे से।

यह भी पढ़ें- हुनर हाट का उद्धाटन कर बोले CM योगी, UP के परंपरागत उद्यम को ODOP ने विभिन्न देशों तक पहुंचाया