कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र सहित 13 राज्यों के राज्यपाल बदले

कोश्यारी का इस्तीफा

आरयू वेब टीम। केंद्र सरकार ने 13 राज्यों के राज्यपाल, उपराज्यपालों का फेरबदल किया है। इस क्रम में भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए हैं।

लद्दाख के उप-राज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का इस्तीफा मंजूर किया गया। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए, जबकि पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- भगत कोश्यारी के बयान पर बोले शरद पवार, राज्यपाल ने तो कर दी सारी हदें पार
देखें पूरी लिस्ट-

(1) (रिटायर)लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल बनाए गए।

(2) लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया।

(3) सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया।

(4) शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए।

(5) गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया।

(6) जस्टिस (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए।

(7) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(8) छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(9) मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(10) बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(11) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(12) झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(13) ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा (रिटायर), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें- शिवसेना की केंद्र सरकार से मांग, राज्यपाल भगत कोश्यारी को बुलाएं वापस