भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार राजधानी पहुंचे महेंद्र पाण्‍डेय का हुआ जोरदार स्‍वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
महेंद्र पाण्डेय का वेलकम करते बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान मिलने के बाद आज पहली बार डॉ. महेंद्र नाथ पाण्‍डेय सूबे की राजधानी पहुंचे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या डॉ. दिनेश शर्मा हवाई अड्डे पर आज खुद ही मौजूद रहे। इसके अलावा योगी सरकार के मंत्रियों में सूर्य प्रताप शाही, आशुतोष टण्डन, जयप्रताप सिंह, सत्यदेव पचैरी, रीता बहुगुणा जोशी, रमापति शास्त्री, सतीश महाना, सुरेश खन्ना, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, ब्रजेश पाठक, धर्मपाल सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, सुरेश राणा समेत दर्जनों भाजपा के वरिष्‍ठ नेता, विधायक अन्‍य मंत्री व सैकड़ों की संख्‍या में कार्यकर्ताओं ने भी अपने नए अध्‍यक्ष का फूल-माला और ढोल नगाड़ें के साथ वेलकम किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
महेंद्र पाण्डेय का वेलकम करते बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता।

यह भी पढ़ें- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनें महेंद्र नाथ, BHU से की थी राजनीतिक पारी की शुरुआत

पार्टी से जुड़ें लोगों का उत्‍साह देखकर महेंद्र पाण्‍डेय भी गदगद नजर आए। एयरपोर्ट के साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय वाले रास्‍ते पर भी कई जगाहों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्‍वागत किया।

यह भी पढ़ें- योगी से मिले शिक्षामित्रों ने शर्तों के साथ किया प्रदर्शन स्‍थागित

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय पहुंचने से पहले सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, हजरतगंज चौराहे पर स्थित भारत रत्‍न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी व जीपीओ पार्क में स्थापति सरकार बल्लभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्‍हें याद किया। जिसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्‍यक्ष के काफिले का एक बार फिर से स्‍वागत किया गया।

यह भी पढ़ें- बच्‍चों को पालने के लिए सरकार के भरोसे न छोड़ दे लोग: योगी