मोदी का कांग्रेस पर हमला, चार पीढ़ी से देश चलाने वालों को अदालत के दरवाजे पर ले गया चायवाला

चार पीढ़ी
जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री।

आरयू वेब टीम। 

राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेशनल हेराल्ड मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ‘चायवाले’ की हिम्मत से इस मामले में सरकार की उच्चतम न्यायालय में जीत हुई है। मोदी ने इसे ईमानदारी की जीत बताया।

वहीं कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कल उच्चतम न्यायालय में भारत सरकार जीत गई और उच्चतम न्यायालय ने कहा कि उनकी सारी पुरानी चीजें खोलने का भारत सरकार को हक है। अब मैं देखता हूं, कितना बचके निकलते हो?

यह भी पढ़ें- बोले प्रधानमंत्री, भारत ने प्रौद्योगिकी को सामाजिक न्याय और पारदर्शिता का बनाया माध्यम

हमला जारी रखते पीएम ने कहा क्या कभी किसी ने सोचा था कि ऐसे चार पीढ़ी से देश को चलाने वालों को एक चाय वाला उनको अदालत के दरवाजे पर ले गया। मोदी ने कहा कि यह ईमानदारी की जीत है। देश के मेहनतकश इंसान की जीत है कि चार पीढ़ी से देश पर राज करने वाले लोगों को कोर्ट के दरवाजे पर जाना पड़ा और करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में जमानत पर बाहर निेकले हैं।

कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि इनकी चार पीढ़ी ने भ्रष्टाचार को ही अपना शिष्टाचार बना दिया था। इन्होंने, भ्रष्टाचार राजनीति का हिस्सा ही है, ऐसा चरित्र निर्माण कर दिया था। जिस कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया, क्या वह भ्रष्टाचार से लड़ सकती है?’

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता आस्कर फर्नांडीज के खिलाफ 2011-12 का कर आकलन दोबारा खोलने की मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़ें- राजस्‍थान में गरजे PM, मोदी सोने का चम्‍मच लेकर पैदा नहीं हुआ, लेकिन …