राम की प्रतिमा
प्रतिमा का अनावरण करते सीएम योगी।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यानाथ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के पड़ोसी जिले अयोध्‍या अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पहुंचें। इस दौरान सीएम ने भगवान श्री राम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर आयोजित  कार्यक्रम को योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता ने बीते लोकसभा चुनाव में अपना मन बता दिया है कि मजबूत सरकार से देश, देश से धर्म और धर्म में हम सभी सुरक्षित रहेंगे।

लोकसभा चुनाव के यूपी के नतीजों की बात करते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। जो लोग नकारात्मक राजनीति कर रहे थे वो सभी इस बार चुनाव में खारिज कर दिए गए।

यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के अधिकारियों से बोले ऊर्जा मंत्री, ईमानदार उपभोक्‍ताओं को न बनाएं बलि का बकरा, अयोध्‍या, मऊ, आजमगढ़-गोरखपुर समेत इन जिलों के लिए दिए खास निर्देश

वही अयोध्‍या को लेकर सीएम बोले कि पूरी दुनिया में अयोध्या राम के नाम से जानी जाती है, इसलिए सबसे पहले हमने नगर निगम अयोध्या किया, जिले का नाम अयोध्या किया। अब अयोध्या का समग्र विकास होना चाहिए और दो साल पहले हमने इसी पर काम किया है। इस बार के दीपोत्सव में आने के लिए भी वि​भिन्न राष्ट्र अध्यक्षों को निमंत्रण दिया जाएगा।

आज दुनिया के मन में भारत के लिए है आदर का भाव

प्रधानमंत्री की बात करते हुए योगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और विश्‍व व मानवता के कल्याण का मार्ग भी बुन रहा है। भारत विगत पांच वर्षों के दौरान जिस त्वरित गति से आगे बढ़ा है, यह विकास का अभियान हर क्षेत्र में भारत को वैश्विक पहचान दिला रहा है। आज दुनिया के मन में भारत के लिए आदर का भाव है।

यह भी पढ़ें- अयोध्‍या विवाद पर बोले योगी, सुप्रीम कोर्ट हमें सौंप दे मामला, 24 घंटे में कर देंगे निपटारा

वहीं अयोध्या यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राम लला के भी दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने श्री राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान राम की पैड़ी पर सीएम योगी ने दलित महादेव के परिवार से मुलाकात की।

35 लाख रुपए में खरीदी गयी है प्रतिमा 

प्रतिमा के संबंध में बताते चलें कि अयोध्या शोध संस्थान ने काष्ठ कला की दुर्लभ कृति कोदंड से बनी राम की प्रतिमा को कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट एम्पोरियम से 35 लाख रुपए में खरीदा गया है। प्रतिमा का अनावरण अस्थाई स्थल पर कराया जाएगा और बाद में लाइब्रेरी में इसका स्थाई प्लेटफॉर्म बन जाने पर इसे वहां स्थापित कर दिया जाएगा। सात फीट की इस प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार एम. मूर्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें- दीपोत्सव में योगी का एलान, अब अयोध्‍या के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद