आरयू ब्यूरो, लखनऊ। तेज धूप और गर्मी के बीच यूपीवालों को राहत मिलने वाली है। प्रदेश में नए विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को मौसम में बदलाव के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी इलाकों समेत प्रदेश के 38 जिलों में गरज चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादलों की सक्रियता का प्रभाव पूर्वी यूपी में भी देखने को मिलेगा। साथ ही पूर्वी यूपी के 21 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के चलने की आशंका है।
मौसम के इस बदलाव से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक के अनुसार 29 मार्च को एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है।
इस दौरान अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जोनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना है।
यह भी पढ़ें- यूपी को मिलेगी गर्मी से निजात, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
वहीं अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत कबीर नगर, भदोही, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।




















