मुंबई में फिर आया भूकंप, रिक्‍टर स्‍केल पर 3.5 रही तीव्रता

मुंबई में भूकंप
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। मुंबई में सोमवार की एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए है। जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र का पालघर रहा।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे भूकंप के झटके आए। इसका केंद्र उत्तर मुंबई में 102 किलोमीटर दूर था। हालांकि तीव्रता कम होने के कारण जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 12 घंटे में दो बार आया भूकंप, आधी रात नासिक तो सुबह मुंबई में डोली धरती

गौरतलब है कि तीन दिन से मुंबई और उसके आसपास भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। रविवार को निकोबार द्वीप समूह पर सुबह 6:38 बजे रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया था। वहीं इसके बाद 7:30 बजे अरुणाचल प्रदेश के तवांग में रिक्टर स्केल पर 3.4 की तीव्रता का भूकंप आया था।

बता दें कि पिछले तीन दिन से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। पांच सितंबर को महाराष्ट्र में 12 घंटे के भीतर तीन बार धरती हिली। महाराष्ट्र के नासिक में रात बारह बजे के करीब दो बार भूकंप के झटके के बाद एक बार फिर से मुंबई में भूकंप आया। सुबह 6.36 बजे मुंबई से 98 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में भूकंप आया है, हालांकि इसकी तीव्रता काफी कम थी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई।

यह भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से हिला ओडिशा व असम, डर से घरों के बाहर निकलें लोग