जन्मदिन पर दुनिया छोड़ गए यूपी-उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

एनडी तिवारी का निधन
देहांत से कुछ देर पहले अपने जन्मदिन का केक खाते एनडी तिवारी।

आरयू वेब टीम।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से बीजेपी में आए नेता एनडी तिवारी का गुरुवार को निधन हो गया है। 93 साल के एनडी तिवारी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद गुरुवार को दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल मैक्‍स में उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें- ICU में भर्ती हुए एनडी तिवारी, हाल जानने अस्‍पताल पहुंचे योगी

खास बात ये रही कि आज ही एनडी तिवारी का 92वां जन्‍मदिन था। जिसके उपलक्ष्‍य में उनकी पत्‍नी डॉ. उज्‍जवला तिवारी, पुत्र रोहित शेखर तिवारी के अलावा अन्‍य रिश्‍तेदारों ने उनके लिए शांति पाठ और दुर्गापूजा का पाठ किया था। साथ ही केक भी काटा गया था।

वहीं आज उनकी अचानक मृत्यु से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बताते चलें कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके दिग्गज नेता एनडी तिवारी ने पांच बार सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली थी। एनडी तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण 20 सितंबर 2017 से दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम एनडी तिवारी के देहांत की झूठी खबर वायरल, बेटे ने सुनाया दर्द, कार्रवाई की मांग

उन्होंने पहली बार बतौर यूपी सीएम 1976-77 तक कांग्रेस सरकार की सत्ता संभाली। जिसके बाद 1984-85 और 1988-89 के दौरान भी उनका कार्यकाल रहा।

यहां बताते चलें कि एनडी तिवारी इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी तीनों के बेहद करीबी रहे। 1986–1987 में वह राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में विदेश मंत्री थे। 1990 में उनका कद कांग्रेस में इतना बड़ा था कि राजीव गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर उनके नाम की चर्चा थी, हालांकि पार्टी ने यह पद पीवी नरसिंह राव को सौंपा। 2007 में तिवारी को कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया था।

नीचे देखें निधन से कुछ देर पहले जारी किया गया जन्‍मदिन से संबंधित प्रेस नोट-

एनडी तिवारी का निधन

यह भी पढ़ें- एनडी तिवारी ने MSY से किया अनुरोध अखिलेश को सौंप दे पार्टी