NEET छात्रा के मौत की CBI जांच की सिफारिश पर तेजस्वी ने कहा, ये NDA सरकार के क्रप्ट कंप्रोमाइज तंत्र की सफलता

तेजस्वी का तंज
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। पटना में रहकर नीट की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध हालात की मौत की जांच के लिए राज्य सरकार ने सीबीआइ जांच की सिफारिश की है। इसी बात पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि ये मसला एनडीए सरकार के क्रप्ट और कंप्रोमाइज तंत्र की सफलता है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा कि नीट छात्रा छात्र के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले का खुलासा करने की बजाय बिहार सरकार ने केस को सीबीआई को सौंपने का फैसला लेकर फिर साबित कर दिया कि बिहार का प्रशासनिक ढांचा भ्रष्ट, अयोग्य और अदक्ष और अनप्रोफेशनल है, जो एक बलात्कार और हत्या के केस को भी नहीं सुलझा सकता। साथ ही कहा, पुलिस से अधिक यह बड़बोली एनडीए सरकार के करप्ट और कंप्रोमाइज तंत्र की सफलता है, जिनके कर्ताधर्ता मंत्री, मुख्यमंत्री दिन रात आकाश पाताल से अपराधियों को पकड़ने की डींगे हांकते हैं।

तेजस्वी ने ये भी कहा है कि नवरुणा कांड जैसे अनेक मामलों में सीबीआइ 12,13 वर्षों से आरोपितों को नहीं पकड़ पाई और जांच भी बंद कर दी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यही इस मामले में होना है। चुनाव में जंगलराज- जंगलराज चिल्लाने वाले कहां हैं? बिहार की ध्वस्त और भ्रष्ट विधि व्यवस्था की जवाबदेही कौन लेगा? क्या फिर सरकार द्वारा हेडलाइन मैनेजमेंट के जरिए ध्यान भटकने की कोशिश होगी? दरअसल इस बेहद चर्चित मामले की जांच एसआइटी कर रही थी। एसआइटी ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया था।

यह भी पढ़ें- गर्ल्स हॉस्टल का दौरा कर बोले सांसद पप्पू यादव, NEET की छात्रा ने आत्महत्या नहीं की, हुई है हत्या

शुक्रवार को ही मृतका के परिजनों ने राज्य के डीजीपी से मुलाकात भी की थी और शनिवार सुबह डिप्टी सीएम सह गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी कि अब मामले की जांच सीबीआइ से कराई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने अनुशंसा की है।

यह भी पढ़ें- RJD सुप्रीमो बनें तेजस्वी, लालू यादव ने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को सौंपा सर्टिफिकेट