निकाय चुनाव में रालोप करेगी भाजपा का समर्थन

रालोप
भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष को अपना समर्थन पत्र सौंपते रालोप के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए आज राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी (रालोप) ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। भाजपा मुख्‍यालय पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह चौहान ने निकाय चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के साथ ही उनके प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने का भाजपा को आश्वासन दिया।

कुंवर राघवेंद्र ने भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्‍डेय की गैर मौजूदगी में भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष जेपीएस राठौर को अपना समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान रालोप के अन्‍य पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने कहा लोकसभा और विधानसभा के बाद नगर निकाय में हार होती देख अखिलेश ने छोड़ा मैदान

बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दूबे ने बताया कि रालोप के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की ओर से भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष के नाम लिखे गए पत्र में ये भी कहा गया है कि रालोपा नगर निकाय चुनाव में भाजपा का पूर्ण समर्थन करती है। साथ ही भाजपा प्रत्याशियों की विजय के लिए वचनबद्धता प्रकट की गयी है। चुनाव में पार्टी के समर्थन पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने प्रदेश मुख्यालय में सभी रालोप के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्‍वागत किया।

यह भी पढ़ें- सरकार आगे आयी अब गौरक्षा के लिए समाज भी बढ़ाए कदम: योगी