निषाद पार्टी के नेता प्रवीण कुमार ने थामा भाजपा का दामन

निषाद पार्टी
पार्टी में शामिल होने पर प्रवीण कुमार का स्वागत करते भाजपा नेता साथ में अन्य।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ/नई दिल्‍ली पिछले वर्ष हुए उप चुनाव में योगी के गढ़ में उनकी सीट पर कब्‍जा जमाने वाले सपा के प्रत्‍याशी रहे प्रवीण निशाद ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली में प्रवीण भाजपा में शामिल हुए तो उनके पिता और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने भाजपा को समर्थन का एलान किया।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रवीण निषाद को भाजपा की सदस्यता दिलाई। निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने भी भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। निषाद परिवार को भाजपा से जोडने में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्‍ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने सूत्रधार की भूमिका निभाई। सिद्धार्थनाथ भी दिल्ली में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- अब अखिलेश ने कहा गरीबों को देंगे सम्‍मान जनक जीवन वाला पैकेज, निषाद और जनवादी पार्टी भी हुई गठबंधन में शामिल

बता दें कि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन में 26 मार्च को ‘निषाद पार्टी’ को शामिल किए जाने का एलान अखिलेश यादव ने किया था। पर, 29 मार्च को इस रिश्ते में दरार पड़ गई। निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद गठबंधन से छिटक गए। डॉ. संजय निषाद ने 29 मार्च को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें- निषाद पार्टी को योगी के साथ जाता देख सपा ने दिया रामभुआल निषाद को गोरखपुर लोकसभा का टिकट

संजय निषाद ने इस संबंध में मीडिया से कहा कि ‘गठबंधन में हम गए लेकिन हमें लगा कि धोखा हो गया। अखिलेश यादव ने हमें सम्मान नहीं दिया। हमारा बैनर-पोस्टर में कहीं नाम नहीं दिया। पहले ही दिन से हमें लगा कि स्थिति सामान्य नहीं है और हमें मिटाने की साजिश हो रही है।

यह भी पढ़ें- भाजपा में शामिल हुए भोजपुरी फिल्म स्टार निरहुआ, CM योगी से भी मिले