आरयू वेब टीम। ओडिशा के भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा इंडिया वन एयर का नौ सीटर प्लेन अचानक लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। जिससे चार्टर्ड प्लेन में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची राहत बचाव टीम ने प्लेन में सवार सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।हालांकि राहत की बात है कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिया वन एयरलाइंस का चार्टर्ड विमान जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-KSS है। आज दोपहर करीब 1.30 बजे काटीबंधा कंसारा के पास एक खेत में क्रैश हुआ। बताया जा रहा है कि चार यात्रियों और दो पायलटों को ले जा रहे सिंगल-इंजन वाले इस विमान में करीब चार से पांच किलोमीटर उड़ने के बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण पायलट को विमान की क्रैश-लैंडिंग करानी पड़ी। जिसमें विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है, विंग्स भी टूट गई।
मौके पर पहुंची फायर डिपार्टमेंट की टीम के मुताबिक, सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला के कंसार में एक छोटा प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें लोग अंदर फंस गए। जानकारी मिलते ही, राउरकेला फायर स्टेशन और पानपोश फायर स्टेशन से फायर यूनिट बचाव के लिए मौके पर पहुंचीं। जहां घायलों का रेस्क्यू कर घायलों को बचाकर इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही हादसे के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। ये घटना तब हुई जब विमान राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा था।
यह भी पढ़ें- वायुसेना का फाइटर जेट जगुआर खेत में क्रैश, दोनों पायलट शहीद
बताया जा रहा है कि चार्टर्ड विमान राउरकेला एयरपोर्ट पर उतरने से पहले करीब 10 से 15 किलोमीटर दूरी पर जालदा इलाके के पास नीचे आ गया। पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन विमान तेजी से नीचे आकर क्रैश हो गया। दोपहर एक बजे विमान को राउरकेला में लैंड करना था। उससे पहले ही हादसा हो गया।




















