ओडिशा में दर्दनाक हादसा, पु‍ल से नीचे गिरी यात्री बस, नौ की मौत, दर्जनों घायल

ओडिशा
प्रतीकात्मक फोटो।

आरयू वेब टीम। ओडिशा में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं 42 से ज्यादा लोग घायल हो गये। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं स्थिति को देखते हुए मरने वालों की संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी हो सकती है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मामला ओडिशा के गंजम जिले के तप्तपानी घाटी के पास बने पुल का है, जहां बुधवार तड़के करीब साढ़ें तीन बजे यात्रियों से भरी बस पुल से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में क्षेत्र में शोर मच गया। जानकारी के मुताबिक़, बस टेकरी से बेरहामपुर जा रही थीं। इस दौरान पुल के पास से गुजरने पर फिसल गई, जिससे ड्राइवर खो बैठा और यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें- नेपाल: काठमांडू जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 14 की मौत, 19 घायल

बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। शोर के बाद स्थानीय लोग मौंके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की सहायता से यात्रियों को बचाया गया। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी। वहीं 42 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहें हैं। घायलों को बेरहामपुर और दिगापंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में बचे एक शख्स ने कहा कि बुधवार तड़के 3.30 बजे सड़क किनारे चाय पीने के बाद बस दोबारा चली ही थी कि तभी चालक ने कहा कि ब्रेक फेल हो गया है। इसके तुरंत बाद बस पलट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बस करीब 30 फीट की ऊंचाई से गिरी। अभी नौ लोगों की मौत की जानकारी है। हालांकि मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में दस की मौत, 25 घायल