ओडिशा सरकार की घोषणा, पांच मई से 14 दिन तक रहेगा लॉकडाउन

नवीन पटनायक सरकार
नवीन पटनायक। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। देश में कोरोना के हर दिन रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच ओडिशा में भी कोरोना से बढ़ते मामले को देखते हुए 14 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने ओडिशा में पांच मई से 19 मई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। मालूम हो कि ओडिशा में रोजाना आठ से नौ हजार मामले सामने आ रहे हैं।

ओडिशा में फिलहाल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,54,607 पहुंच गया है और अब तक 2054 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में फिलहाल 61,505 एक्टिव मामले हैं और 3,91,048 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके है।

यह भी पढ़ें- COVID-19 की चेन तोड़ने के लिए कर्नाटक में कल रात से 14 दिन के लिए रहेगा लॉकडाउन

वहीं देश में रविवार को बीते 24 घंटे में 3,92,488 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,95,57,457 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब भी इलाज करा रहे लोगों की संख्या 33 लाख के पार चली गई है। इस दौरान कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 2,15,542 हो गई है।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन को आखिरी विकल्प के रूप में अपनाने के प्रधानमंत्री के सुझाव पर शिवसेना ने उठाया सवाल, कही ये बात