आरयू ब्यूरो, लखनऊ। सीतापुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में लोगों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पिसावां सीएचसो में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर जिले के बरिगांवा के रहने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर हरदेाई के रायपुर मठिया से मुंडन करवाकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में पिहानी मार्ग स्थित कुलहाघाट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई जिसे सुनकर आस-पास के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें- दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, 12 की मौत, 21 घायल, यूपी में हुआ दर्दनाक हादसा
मौके पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर इलाके में हरदोई की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए। महोली सीएचसी के चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद जिनको मृत घोषित किया उनमें बरगांवा निवासी काजल (10), सुशीला (50), रूबी (22), सुनीता (40) व अन्य मृतक शामिल हैं।

















