लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग मुकाबले का शेड्यूल जारी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग में होने वाले मुकाबलों का शेड्यूल सोमवार को जारी कर दिया गया। लीग दौर में तीन दिन डबल हेडर मैच होंगे। एक दिन 25 सितंबर को तीन मैच खेले जाएंगे। फाइनल 28 सितंबर को होगा।

शहर के लोकल ग्राउंड में 23 सितंबर से लीग शुरू होगी। पहले दिन पहला मुकाबला रहीमाबाद रॉयल्स और लखनऊ शेरनीज के बीच होगा। दूसरे मैच में सेज फाल्कन और चार स्क्वायर वारियर्स आमने-सामने होंगी। लीग की डिप्टी कमिश्नर प्रियंका शैली ने बताया कि लीग में हिस्सा ले रही सभी छह टीमें तीन-तीन मैच खेलेंगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत संभालेंगी कप्‍तानी की कमान, BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान

लीग मैच गोमती किनारे सेज ग्राउंड पर और सेमीफाइनल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल का वेन्यू अभी तय नहीं किया गया है। पहली बार हो रही इस लीग में कुल 12 मैच होंगे। इनमें करीब 140 खिलाड़ी विभिन्न टीमों की तरफ से खेलती नजर आएंगी। इन खिलाड़ियों का नीलामी के जरिये टीमों में स्थान तय हुआ है।

जानें पूरा शेड्यूल-

विमेंस प्रीमियर लीग

यह भी पढ़ें- RCB के होम ग्राउंड नहीं, अहमदाबाद में खेला जाएगा IPL 2026 का फाइनल मैच