पानी में और ताकतवर हुई सेना, मोदी ने कहा मेरे लिए सौभाग्य की बात

INS कलवरी

आरयू ब्‍यूरो, 

मुंबई। आईएनएस कलवरी के साथ आज भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पनडुब्‍बी को सेना को सौंपने के साथ ही वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि ये दिन सवा सौ करोड़ भारतीयों के लिए गौरव से भरा हुआ अति महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उन्‍होंने देशवासियों को बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें- जन्‍मदिन पर देश को सरदार सरोवर बांध का तोहफा देकर बोले मोदी, जनता के सपने के लिए जिउंगा

मोदी ने कहा आईएनएस कलवरी को राष्ट्र को समर्पित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं देश की जनता की तरफ से नौसेना का आभार व्यक्त करता हूं। यह पनडुब्बी मेक इन इंडिया और भारत-फ्रांस के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। पीएम ने भारत में समुद्र के महत्‍व को बताते हुए कहा कि भारत में सामुद्रिक परंपरा बहुत पुरानी है। इतिहासकार बताते हैं कि लोथल के जरिए 84 देशों से व्यापार हुआ करता था।

यह भी पढ़ें- बनारस में बोले मोदी हम परिजयोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करते है

वहीं भारत के इतिहास को गढ़ने में हिंद महासागर की महत्‍वपूर्ण भूमिका है, अब यह भारत के वर्तमान को और मजबूती दे रहा है। हिंद महासागर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लिए महत्वपूर्ण है जो इस दुनिया के दो तिहाई ऑइल शिपमेंट्स का भार वहन करता है। इस दौरान मोदी ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां इस साल अब तक 200 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं। उत्तर-पूर्व में भी सुधार दिखा है।

यह भी पढ़ें- गुजरात के लुनावाडा रैली में बोले मोदी यह देश ही मेरे लिए है सब कुछ

बता दें कि भारत के पास कुल 15 सबमरीन हैं। वहीं चीन की सबमरीन्स की संख्या भारत से चार गुना ज्यादा है। कलवेरी इस वक्त की सबसे मॉर्डन गैर परमाणु सबमरीन है, इसमें बेहद कम शोर करने वाली डीजल मोटर लगी है, इसकी वजह से पानी के अंदर इसका पता लगा पाना दुश्मन देश के लिए आसान नहीं होगा। कलवरी भारी-भरकम हथियारों से लैस है जो सामने वाले पर पानी के ऊपर और अंदर दोनों से घातक वार करने में सक्षम हैं।