पीलीभीत में बोले मोदी, कांग्रेस दुनिया से मदद मांगती थी पर हमने पहुंचाने का किया काम

पीलीभीत में मोदी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ/पीलीभीत। सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थीं, लेकिन कोरोना के महासंकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाइयां और वैक्सीन भेजी। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत तेजी से विकास कर रहा है। विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। जब नीयत सही होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं।भारत अगर ठान लेता है तो सफलता हासिल करके रहता है।

उक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जनसभा को संबोधित कर कही। इस दौरान उन्होंने ध्यान दिलाया कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में नववर्ष मनाया जा रहा है। मोदी ने विक्रम संवत् 2081 के पहले दिन का जिक्र करते हुए समस्त देशवासियों को उगादी, गुड़ी-पड़वा, चेती-चांद, नवरेह और साजिबु-चेरोबा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि आज से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो गई है और देशभर में शक्ति उपासना की धूम मची है।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कहीं भी युद्ध का संकट आया, हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब के ग्रंथों को पूरी श्रद्धा से भारत लाए और ये सब आपके एक वोट की ताकत से हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब नीयत सही होती है, हौसले बुलंद होते हैं, तो नतीजे भी सही मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होते हुए देख रहे हैं।

इस दौरान विरोधियों को निशाने पर लेते हुए मोदी ने कहा कैसे सपा, बसपा और कांग्रेस के 14 साल में जितने रुपए गन्ना किसानों को मिले थे, उससे ज्यादा रुपए योगी आदित्यनाथ की सरकार यहां गन्ना किसानों को दे चुकी है। उन्होंने बताया कि देश में इथेनाॅल ब्लेंडिंग को लेकर जो बड़ा अभियान चल रहा है, उससे भी पीलीभीत के किसानों को बड़ा फायदा होने वाला है। प्रधानमंत्री ने ये जानकारी भी दी कि भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों की परेशानी को कम करने के लिए पूरी ताकत से काम किया है। साथ ही कई चीनी मिलें खुलीं है, कई का विस्तार हुआ है और ये काम लगातार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- जनसभा में बोले PM, “मैं गरीब व मध्यम वर्ग का हक किसी को नहीं दूंगा छीनने, ये है मोदी की गारंटी, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा, “पीलीभीत की धरती पर माता यशवंतरी देवी का आशीर्वाद है। यहां आदि गंगा मां गोमती का उद्गम स्थल है। आज नवरात्रि के पहले दिन मैं देश को ये भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इडिया गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है, उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं, उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात ये कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। हमारे कल्याण सिंह जी ने राम मंदिर के लिए अपना जीवन और सरकार समर्पित कर दी। देश के हर परिवार ने अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- सहारनुपर की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कसा राहुल-अखिलेश पर तंज, फिर रिलीज हुई UP में दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म