सहारनुपर की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कसा राहुल-अखिलेश पर तंज, फिर रिलीज हुई UP में दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म

सहारनपुर में मोदी
जनसभा को संबोधित करते नरेंद्र मोदी।

आरयू वेब टीम। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टी तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे और चुनावी जनसभा को संबोधित किया। चुनावी संग्राम में जीत हासिल करने के लिए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की लड़ाई शक्ति के खिलाफ है ये लोग शक्ति को मिटाना चाहते हैं। विपक्षी गठबंधन के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है।

पीएम ने सवाल किया कि क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है। पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने शक्ति को खत्म करने का काम किया है, वो इतिहास में दर्ज है। यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर पीएम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज किया। पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर रिलीज हुई है।

मोदी ने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस तो दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी है। अब जो कांग्रेस बची है, उसके पास न देश हित में नीतियां हैं और न ही राष्ट्र निर्माण का विजन। कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया है, उससे साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस, आज के भारत की आशाओं-आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है।

इसके साथ ही पीएम ने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। भाजपा के लिए राष्ट्र पहले है। भाजपा का मकसद सबका साथ और सबका विकास है। पीएम मोदी ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। पूरी दुनिया में भारत की तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ वोट की ताकत की वजह से दुनिया में मोदी का डंका बज रहा है और चारों तरफ से एक ही आवाज आ रही है वो ये कि एक बार देश में मोदी सरकार।

यह भी पढ़ें- जनसभा में बोले PM, “मैं गरीब व मध्यम वर्ग का हक किसी को नहीं दूंगा छीनने, ये है मोदी की गारंटी, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

इसके आगे पीएम ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। लोग भारी तादाद में भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा ने लोगों का दिल उनका विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि भाजपा से देश के लोग सत्ता के लिए नहीं बल्कि एक मिशन के लिए जुड़ते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि बीजेपी राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। पार्टी ने अपने संकल्पों को राजनीति से छोड़ करके राष्ट्र निति के लिए रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है।

यह भी पढ़ें- BJP नेता की RTI पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, श्रीलंका को कच्चातिवु द्वीप दे कांग्रेस ने किया देश की अखंडता कमजोर