‘जन आक्रोश’ रैली में मोदी पर गरजे राहुल, कहा नौजवानों को PM की बातों पर नही रहा भरोसा

जन आक्रोश' रैली
रैली को संबोधित करते राहुल गांधी।

आरयू वेब टीम। 

दिल्‍ली में रविवार को आयोजित ‘जन आक्रोश’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर गरजे। उन्‍होंने प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि नौजवानों को अब मोदी की बातों पर भरोसा नहीं रहा। देश में सब गुस्से में हैं। प्रधानमंत्री सिर्फ भाषण देते हैं।

राहुल ने कहा कि मोदी जहां जाते हैं वहां वादे करते हैं। उनकी बातों में सच्चाई नहीं होती। उन्‍होंने कहा कि भारत एक धार्मिक देश है। यहां की जनता सिर्फ सत्य के सामने सिर झुकाती है। कर्नाटक में होने वाले चुनाव का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में एक तरफ बी एस येदियुरप्पा खड़े हैं जो जेल जा चुके हैं। दूसरी तरफ भी ऐसे लोग हैं।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: घोषणापत्र जारी कर राहुल ने कहा यह है आम लोगों के मन की बात

बीच में मोदी जी भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हैं। लोगों को उनकी बातों पर यकीन नहीं होता। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा पहली बार एक बिजली मंत्री एक बिजली कंपनी को अपनी कंपनी बेचता है और मोदी जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता।

नीरव मोदी के खिलाफ भी नहीं बोले एक शब्द 

उन्होंने आगे कहा कि खुद को देश का चौ‍कीदार कहने वाले प्रधानमंत्री नीरव मोदी के खिलाफ भी एक शब्द नहीं बोले। इतना ही नहीं मोदी जी पेरिस जाकर राफेल सौदे के कांट्रैक्ट बदल देते हैं। सेना कहती है कि हमारे पास नहीं है और मोदी जी अपने उद्योगपति मित्र को कांट्रेक्ट देते हैं।

यह भी पढ़ें- संविधान बचाओं रैली: राहुल का मोदी सरकार और RSS पर हमला, दलितों, महिलाओं, कमजोरों के लिए इनके दिल में नहीं है जगह

आरएसएस का व्यक्ति है हर मंत्री का ओएसडी

भ्रष्‍टाचार मिटाने का नारा देकर सत्‍ता में आई मोदी सरकार ने अमित शाह के पुत्र के 50 हजार रुपये के कारोबार को तीन महीने में 80 करोड़ रूपये के कारोबार में बदल देता है और मोदी जी तब भी चुप्‍पी साधे हुए थे। वह तब भी खामोश थे जब पहली बार चार जज बाहर आकर न्याय मांगते हैं। वहीं राहुल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए यह दावा किया कि सभी संस्थाओं में आरएसएस के लोग भरे जा रहे हैं। हर मंत्री का ओएसडी आरएसएस का व्यक्ति है।

यह भी पढ़ें- राहुल का मोदी पर तंज कहा, लोकसभा 15 मिनट खड़ें नहीं हो पाएंगे PM