तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम गिरफ्तार, एक्ट्रेस पर किया था विवादित कमेंट

तमिलनाडु
उदयनिधि स्टालिन। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। एक्ट्रेस तृषा पर विवादित कमेंट को लेकर तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि स्टालिन ने कहा, मैं इसका कानूनी रूप से सामना करूंगा। मैं इस गिरफ्तारी को एक मजाक मानता हूं न सिर्फ मैं, बल्कि डीएमके का आखिरी कार्यकर्ता भी कार्रवाई से नहीं डरेगा।

मंगलवार सुबह चेन्नई में उस समय काफी हंगामा हुआ जब तमिलनाडु पुलिस ने विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री त्रिशा के खिलाफ की गई टिप्पणी के मामले में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल सोमवार को एक रैली में अभिनेत्री के बारे में स्टालिन के बेटे की टिप्पणियों से भारी विवाद खड़ा हो गया था।

टीवीके ने डीएमके नेता की आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की थी। मीडिया से बात करते हुए टीवीके के अमेरिका नारायणन ने बदले की भावना के आरोप को खारिज करते हुए कहा, उदयनिधि स्टालिन को मुख्यमंत्री विजय या टीवीके के खिलाफ बोलने के लिए नहीं, बल्कि एक महिला का अपमान करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

टीवीके नेता ने उदयनिधि पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपना नाम बदलकर वल्गर-निधि कर लेना चाहिए। सोमवार को तंजावुर में कावेरी विवाद को लेकर एक विरोध प्रदर्शनमें उदयनिधि ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु को कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला, जबकि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर बेपरवाह बने रहे हैं। ये रैली तब विवादों में घिर गई जब भीड़ में से किसी ने ‘त्रिशा, त्रिशा’ के नारे लगाए। उदयनिधि ने अपना भाषण रोककर एक कुटिल मुस्कान के साथ आपत्तिजनक और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी की। उनकी इस टिप्पणी के बाद भारी राजनीतिक विरोध शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का किया ऐलान, सांप्रदायिक ताकत से दूर रहने की रखी शर्त

इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए टीवीके ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लेटर लिखा और डीएमके नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी ने उदयनिधि के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। टीवीके ने एनसीडब्लू को दी गई अपनी शिकायत में कहा है, भीड़ के नारों से प्रेरित होकर, उदयनिधि स्टालिन ने एक सेलेब्रिटी को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक दोहरे अर्थ वाली और अश्लील टिप्पणियां कीं। शिकायत में आगे कहा गया है कि एक हाई-प्रोफाइल राजनीतिक मंच से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को वस्तु समझने और उनके मौखिक उत्पीड़न को सामान्य बनाता है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा को मिली RDX से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप