पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

प्रतिभा पाटिल

आरयू वेब टीम। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि अब उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को संक्रमण की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें पुणे के भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण की शिकायत है। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उनका इलाज जारी है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

बता दें कि पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। जिन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवा दीं। 21 जुलाई, 2007 को प्रतिभा पाटिल ने सर्वोच्च संवैधानिक पद संभाला था। प्रतिभा पाटिल देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं थीं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, IGMC में कराया गया भर्ती

वहीं साल 2012 तक वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहीं। प्रतिभा अपने कार्यकाल में महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं। साथ ही यह साबित किया कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ED की कार्रवाई के बाद बिगड़ी मंत्री सेंथिल बालाजी की तबीयत, डाॅक्टर ने दी जल्द बाईपास सर्जरी की सलाह