लोकतंत्र की हत्‍या के सवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल को बताया नकली गांधी

प्रह्लाद जोशी

आरयू वेब टीम। कांग्रेस के पूर्व राहुल गांधी के लोकतंत्र की हत्‍या के सवाल पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को उन्‍हें नकली गांधी बताया। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह महात्मा गांधी के वशंज नहीं है, यह नकली गांधी हैं। यह नकली गांधी और नकली विचारधारा है इसलिए ऐसे बोलते हैं।

मीडिया से बात करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जो लोग अपनी खुद की पार्टी में लोकतंत्र के बारे में यकीन नहीं रखते और जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया वे देश में लोकतंत्र के बारे में बात कर रहे हैं, यह हास्यास्पद है। जो भी हो रहा है वह भारत के कानून के तहत हो रहा है और उनको इसमें सहयोग करना चाहिए।

साथ ही जोशी ने आगे कहा कि जहां तक मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी द्वारा बुलाए जाने की बात है तो वह उस कंपनी के सीईओ हैं।अगर उनको बुलाया जा रहा है तो उन्हें सहयोग करना चाहिए। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बुलाया गया था तब संसद का सत्र नहीं चल रहा था तब भी उन्होंने सहयोग नहीं किया था।

यह भी पढ़ें- हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, बेरोजगारी, महंगाई व GST पर सवाल पूछने वालों को जेल में डाल दो

दरअसल, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर घेरते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

इस देश ने 70 साल में बनाया उसको आठ साल में खत्म कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है, बल्कि चार लोगों की तानाशाही है। उन्होंने कहा कि हम महंगाई, बेरोजगारी और समाज को जो बांटा जा रहा है उसका मुद्दा संसद में उठाना चाहते हैं, लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जाता।

यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह का हमला, कहा इस्तीफा देने की परंपरा तो राहुल ने शुरू की, फिर भाजपा पर आरोप क्यों?