नगर निगम चुनाव के लिए सपा ने नामित किए पर्यवेक्षक, जानें किन विधायकों को मिली कहांं की जिम्मेदारी

नगर निगम चुनाव पर्यवेक्षक
नरेश उत्तम पटेल (प्रदेश अध्यक्ष सपा, फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। नगर निगम चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सपा ने गुरुवार को नगर निगम चुनाव की तैयारियों के लिए अपने विधायकों को पर्यवेक्षक के तौर पर नामित करते हुए उनकी लिस्‍ट जारी की है। सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने जिलों में जाकर निकाय चुनाव की तैयारियां करेंगे और उम्मीदवारों का पैनल तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें- शिवपाल का सपा सुप्रीमो पर निशाना, अखिलेश ने मेरा व मुलायम सिंह तक का किया अपमान, कट्टर सपाई नहीं कर सकते इसे बर्दाश्त

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मंजूरी पर नरेश उत्‍तम पटेल ने अलीगढ़ का पर्यवेक्षक विधायक नवाब जान व राम खिलाड़ी को जिम्‍मेदारी दी है। इसी प्रकार आगरा ब्रजेश कठेरिया, सचिन यादव आशुतोष मौर्य, प्रयागराज इंद्रजीत सरोज, संदीप पटेल को बनाया गया है।

वहीं कानपुर विशंभर सिंह यादव, रविदास मेहरोत्रा, चंद्र प्रकाश लोधी, गाजियाबाद शाहिद मंजूर, संजय गर्ग, गोरखपुर राममूर्ति वर्मा, संग्राम सिंह, झांसी की जिम्‍मेदारी विनोद चतुर्वेदी व डा. मान सिंह को दी है।

इसके अलावा बरेली महबूब अली, ब्रजेश यादव, मेरठ स्वामी ओउमवेश, आशु मलिक, प्रमोद त्यागी, मुरादाबाद मनोज पारस, अब्दुल्ला आजम, रफीक अंसारी, लखनऊ फरीद महफूज किदवई, अमिताभ बाजपेयी, धर्मराज सिंह को बनाया गया है।

वहीं वाराणसी की जिम्‍मेदारी डा. मनोज पांडेय, जाहिद बेग, डा. आरके वर्मा, सहारनपुर जावेद अली खान, समर पाल सिंह को दी है, जबकि फिरोजाबाद की  अक्षय यादव, राकेश राठौर, मथुरा- वृंदावन अमिताभ बाजपेयी, सर्वेश सिंह, अयोध्या अतुल प्रधान, कमाल अख्तर व शाहजहांपुर अनिल वर्मा और अरमान खान को जिम्मेदारी दी गई है।