राजभर के विवादित बोल पर भड़के सपाईयों ने घर पर फेंके टमाटर, नेम प्‍लेट भी तोड़ी, देखें वीडियो

राजभर के विवादित बोल
टमाटर फेक कर प्रदर्शन करते सपाई।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। योगी आदित्‍यनाथ के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनके इस विवादित बोल से भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर उनके घर के बाहर नारेबाजी करते हुए टमाटर फेंके।

इतना ही नहीं सपाईयों ने गेट पर लगी नेमप्लेट भी उखाड़ कर तोड़ दी और नारेबाजी करते हुए राजभर से इस्‍तीफा देने की भी मांग की। सपाईयों का यह विरोध राजभर के उस बयान को लेकर था, जिसमें उन्‍होंने यादव और राजपूत सबसे ज्‍यादा शराब पीने वाला बताया था।

यह भी पढ़ें- CM आवास पर प्रदर्शन कर रहे सपाईयों को पुलिस ने लोहिया पथ पर दौड़ाकर पीटा, देखें तस्‍वीरें

 

यह भी पढ़ें- METRO: प्रदर्शन कर रहे सपाईयों पर बरसी पुलिस की लाठी, फूटे सिर

बता दें कि राजभर ने शुक्रवार को वाराणासी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सबसे अधिक यादव व राजपूत शराब पीते हैं और बदनाम राजभर समाज के लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए।

इसके लिए सुभासपा आंदोलन करने जा रही है, जिसकी शुरुआत काशी से होगी। कैबिनेट मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि 16 मई को काशी में कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क को आंदोलन का अखाड़ा बनाया जाएगा। इसके तहत कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक उपवास रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- योगी के मंत्री के विवादित बोले, “बाटी-चोखा कच्चा वोट, दारू-मुर्गा पक्का वोट”

वही 20 मई को बलिया में जुटना होगा। इसमें 50 हजार लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। राजभर ने कहा कि इस भीड़ में आधी आबादी की भागीदारी आधे से अधिक होगी क्योंकि शराब बिक्री का विपरीत प्रभाव सर्वाधिक महिलाओं पर ही पड़ता है।

अकसर ही विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरने वाले राजभर ने शुक्रवार को अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने एक बयान में कहा था कि यादि भाजपा का ऐसा ही रवैया रहा तो जनता दूसरा और बेहतर विकल्‍प चुनेगी।

यह भी पढ़ें- योगी के मंत्री ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा BJP ने अब तक क्‍या बेहतर किया