राफेल डील: रक्षामंत्री का आरोप, कांग्रेस ने हमेशा किया देश की सुरक्षा से खिलवाड़

दो हजार के नोट
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। 

राफेल विमान सौदे में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए जा रहे आरोपों पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पलटवार किया है। उन्‍होंने लोकसभा में राफेल सौदे पर हुई चर्चा के जवाब में कहा कि समय पर विमानों की खरीद प्राथमिकता होना चाहिए। उन्‍होंने राफेल डील पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा ‘जो लोग भारतीय वायु सेना को विमान नहीं दे पाए वो आज सवाल कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार ने आठ साल सिर्फ सौदेबाजी में खराब किए। हमारी सरकार ने राफेल को नौ फीसदी कम कीमत पर खरीदा है। साथ ही यह भी कहा कि 2014 तक कांग्रेस राफेल डील क्‍यों नहीं कर पाई। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है।

राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से नहीं दे सकते हर जानकारी

उन्‍होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस राफेल को क्‍यों नहीं ला पाई। कांग्रेस हर बार राफेल डील के दाम क्‍यों बदलती रही। कांग्रेस ने किस आधार पर राफेल की कीमत 526 करोड़ बताई। देश के लिए हमने बेहतर सौदा किया है। हम राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से हर जानकारी नहीं दे सकते।

यह भी पढ़े- राफेल डील: लखनऊ पहुंचें प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, सच्‍चाई की हुई जीत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया कांग्रेस का झूठ

जानकारी देते हुए सीतारमण ने कहा कि सितंबर 2019 तक पहला राफेल विमान देश में आ जाएगा। साथ ही 2022 तक सभी 36 विमान भारत को मिल जाएंगे। इस सौदेबाजी को मात्र 14 महीने में पूरा कर लिया गया। उन्‍होंने कहा कि हम राष्‍ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता में रखकर रक्षा क्षेत्र में सौदेबाजी करते हैं।

यह भी पढ़े- राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई पुनर्विचार याचिका, खुली अदालत में सुनवाई की मांग

आज रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में ये भी तर्क दिया कि चीन और पाकिस्‍तान युद्धक साजो-सामान का बड़ा बेड़ा तैयार करने में जुटे हैं। समय पर रक्षा उपकरण खरीदना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें इसकी जरूरत समझनी चाहिए, जबकि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार सिर्फ 18 लड़ाकू विमान खरीदना चाहती थी। वह गतिरोध उत्‍पन्‍न करना चाहती थी।

यह भी पढ़े- राफेल पर सुषमा स्‍वराज के जवाब को विरोधाभासी बताकर कांग्रेस सदस्यों ने किया वॉकआउट