बलात्कार के दोषी राम रहीम को मिली जेल से 21 दिन की छुट्टी

राम रहीम
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। राम रहीम को सात से 20 फरवरी तक की छुट्टी दी गई है। उनके परिवार के सदस्यों को छोड़कर, डेरा प्रमुख को किसी से भी मिलने नहीं दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, जेल के एक अधिकारी ने कहा कि, राम रहीम को गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिया जाएगा फिर वह उन्हें रोहतक पहुंचाएंगे।

जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम सिंह को राज्य के जेल प्रशासन ने सोमवार को 21 दिन की छुट्टी दे दी है। बता दें कि, राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है। राम रहीम को अस्थाई छुट्टी मिली है। इसका मतलब है कि, जो आरोपी जेल में लंबी कैद काट रहे उन्हें ही ऐसी छुट्टी दी जाती है।

राम रहीम को सात से 20 फरवरी तक की छुट्टी दी गई है। उनके परिवार के सदस्यों को छोड़कर, डेरा प्रमुख को किसी से भी मिलने नहीं दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, जेल के एक अधिकारी ने कहा कि, राम रहीम को गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिया जाएगा फिर वह उन्हें रोहतक पहुंचाएंगे। शाम तक राम रहीम को रिहा कर दिया जाएगा। बता दें कि, डेरा प्रमुख को गुरुग्राम स्थित अपने फार्महाउस पर रहने के लिए कहा गया है और उन्हें सिरसा भी नहीं जाने दिया जाएगा।

यह भी पढ़े- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा, 31 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा

पिछले साल भी सिंह को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक आपातकालीन पैरोल दी गई थी। वह कई मौकों पर स्वास्थ्य कारणों से जेल से बाहर भी आए हुए है। 54 वर्षीय सिंह को अगस्त 2017 में पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने दोषी ठहराया था और वर्तमान में वह 20 साल की जेल की सजा काट रहे है। सिरसा मुख्यालय वाले डेरा के पंजाब और उत्तर प्रदेश के चुनावी राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। इसलिए, इस समय पैरोल अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़े- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा, 31 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गुरमीत राम रहीम को फरलो का किसी चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। डेरा प्रमुख ने कम से कम तीन साल की जेल पूरी की थी, इसलिए कुछ दिन पहले फरलो के लिए आवेदन किया था, खट्टर ने कहा, सब कुछ कानून के अनुसार किया गया है।

यह भी पढ़े- राम रहीम हुआ कोरोना संक्रमित, अस्पताल में मिलने पहुंची हनीप्रीत