पत्रकार की हत्या व साध्वियों से रेप के दोषी राम रहीम सिंह पर भाजपा सरकार फिर मेहरबान, मिली 21 दिन की पैरोल

हत्‍यारा बलात्‍कारी
राम रहीम। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। पत्रकार की हत्‍या और साध्वियों से बलात्‍कार करने का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर एक बार फिर भाजपा सरकार मेहरबान हो गई है। रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर कर दी गई है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में हत्याओं और साध्वियों से रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है।

डेरा सच्चा प्रमुख की यह 21 महीने में छठी छुट्टी है। इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को दो बार पैरोल मिल चुकी है। पैरोल खत्म होने के बाद उसने फरलो की अर्जी लगाई थी। गुरमीत फरलो के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम में रहेगा। राम रहीम ने 15 अगस्त को अपने जन्म दिन के लिए पैरोल ली थी। इससे पहले राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। राम रहीम के खिलाफ आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पैरोल और फरलो देने के फैसले पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- हत्‍या व साध्वियों से बलात्‍कार का दोषी राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर फिर निकल आया जेल से बाहर, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पहुंचा आश्रम

गौरतलब है की अगस्त 2017 को हुई थी 20 साल की सजा राम रहीम को अपनी दो साध्वियों के साथ रेप करने के आरोप में 28 अगस्त 2017 को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के जुर्म में अदालत ने गुरमीत राम रहीम को 17 जनवरी, 2019 को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें- बलात्कार के दोषी राम रहीम को मिली जेल से 21 दिन की छुट्टी