फिर पैरोल पर रिहा हुआ हत्या-रेप का दोषी गुरमीत राम रहीम, आश्रम होगा नया ठिकाना

राम रहीम

आरयू वेब टीम। रेप व हत्या का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार को रोहतक की सुनारिया जेल से एक महीने की पैरोल मिली। रोहतक सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम आज सुबह साढ़े सात बजे पैरोल पर रिहा हुआ। बताया जाता है कि व उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा के डेरे पर गया है। उसे सुनारिया जेल से लेने हनीप्रीत और गुरमीत के परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे थे। उसे एक महीने की पैरोल मिली है।

राम रहीम दो साध्वियों से बलात्‍कार करने और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। वह सुबह 7.30 बजे सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर निकला है। इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसमें कहा गया है कि कि गुरमीत राम रहीम पर बागपत में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसलिए पैरोल मिलने के बाद राम रहीम के बरनावा आश्रम में आकर रहेगा।

यह भी पढ़ें- हत्‍या व बलात्‍कार का दोषी राम रहीम पहुंचा दोबारा जेल, 21 दिन की फरलो आज खत्म

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। पिछले साल राम रहीम को हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वर्तमान में वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। गुरमीत राम रहीम को इस साल के शुरुआत में 21 दिन की फरलो मिली थी।

दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक महीने का पैरोल मांगा था। पैरोल मिलने के बाद उनका नया ठिकाना बागपत के बरनावा का आश्रम होगा।

यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा, 31 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा