हत्‍या व साध्वियों से बलात्‍कार का दोषी राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर फिर निकल आया जेल से बाहर, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पहुंचा आश्रम

राम रहीम
गुरमीत राम रहीम व हनीप्रीत। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। साध्वियों से बलात्‍कार करने व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्‍या मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। शनिवार शाम गुरमीत पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उतर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम पहुंचा। इस दौरान उसे लेने के लिए, उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी जेल पहुंची थी। राम रहीम को कल ही 40 दिन की पैरोल मिली थी।

बताया जा रहा है कि, जेल प्रशासन के माध्यम से हरियाणा सरकार से 40 दिन की पैरोल मांगी था। अर्जी जेल अधीक्षक के माध्यम से सरकार को भेजी गई। सरकार ने अनुमति देने की जिम्मेदारी मंडल आयुक्त रोहतक को सौंपी थी। मंडल आयुक्त कार्यालय की तरफ से शुक्रवार शाम को अनुमति जारी कर दी गई। जिसके बाद जेल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें- बलात्कार व हत्‍या के दोषी राम-रहीम के आए अच्‍छे दिन, जेेल से छुट्टी के बाद Z प्लस की सुरक्षा भी मिली

मिली जानकारी के मुताबिक जेल से बाहर आने के बाद अब राम रहीम के 25 जनवरी को डेरा के पूर्व प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि, गुरमीत राम रहीम को महज 54 दिनों के बाद दूसरी बार पेरोल दी गई है।

यह भी पढ़ें- बलात्कार के दोषी राम रहीम को मिली जेल से 21 दिन की छुट्टी

इससे पहले वह अक्टूबर 2022 में 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया था। वहीं यह दूसरा मौका है जब राम रहीम ने किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मांगी है। इसके अलावा राम रहीम को 17 जून 2022 को भी एक महीने की पैरोल मिली थी।

यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा, 31 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा