हत्‍या व बलात्‍कार का दोषी राम रहीम पहुंचा दोबारा जेल, 21 दिन की फरलो आज खत्म

राम रहीम पहुंचा जेल
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। हत्‍या व बलात्‍कार का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फरलो आज यानि सोमवार को खत्म हो गई। गुरमीत को 21 दिन की छुट्टी दी गई थी, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस राम रहीम की सुरक्षा को लेकर रोहतक पहुंची। कड़ी सुरक्षा के ​बीच राम रहीम को जेल परिसर लाया गया। दरअसल, सरकार ने फरवरी में राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर कर दी थी। इस दौरान सरकार ने राम रहीम की जान को खतरा बताकर उसे जेड प्लस की सुरक्षा भी मुहैया कराई थी, जिसे लेकर सवाल भी उठ रहें थे।

फरलों के दौरान राम रहीम अधिकतर समय अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में रहा। सरकार ने सुरक्षा को लेकर एडीजीपी की रिपोर्ट को आधार बनाया था। सरकार ने कहा था कि खालिस्तान समर्थक डेरा प्रमुख को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

वहीं राम रहीम को कुछ शर्तों के साथ ही फरलो दी गई थी। इस दौरान वे न कोई जनसभा कर सकता थाा न डेरे पर भक्तों को बुलावा दे सकता था। फरलो के तहत एक तय अवधि तक के लिए कैदी अपने घर जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बलात्कार के दोषी राम रहीम को मिली जेल से 21 दिन की छुट्टी

बता दें कि अनुयायियों से रेप के मामले में 20 वर्ष कैद की सजा काट रहे राम रहीम को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में मामले में दोषी ठहराया था। इसके साथ गुरमीत राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा, 31 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा