रेप-हत्या का दोषी गुरमीत सिंह पुलिस सुरक्षा में वापस ले जाया गया सुनरिया जेल

गुरमीत सिंह जेल

आरयू ब्यूरो, लखनऊ/बागपत। रेप और हत्या का दोषी गुरमीत सिंह राम रहीम का फरलो का समय पूरा हो गया। बुधवार को डेरा प्रमुख को कड़ी पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल से बीती 21 नवंबर को पांचवी बार 21 दिनों की फरलो पर बरनावा के आश्रम में आया था।

इस दौरान आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के लोगों के साथ रहा। डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई। दोपहर को उसे सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस व सीओ युवराज सिंह इंस्पेक्टर क्राइम ओमप्रकाश सिंह आश्रम बरनावा पहुंचे।

यह भी पढ़ें- पत्रकार की हत्या व साध्वियों से रेप के दोषी राम रहीम सिंह पर भाजपा सरकार फिर मेहरबान, मिली 21 दिन की पैरोल

यहां से दोपहर करीब तीन बजकर 22 मिंट पर पुलिस सुरक्षा के बीच उनका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला जिनमें सभी गाड़ी सफेद कलर की आश्रम के अंदर से निकल कर बडौत की तरफ से सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना हुई।

बता दें कि डेरा प्रमुख बीते साल 17 जून को 30 दिन, 15 अक्तूबर को 40 दिन व इस साल 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जुलाई को 30 दिन की पैरोल तथा पांचवी बार 21 नवंबर को 21 दिनों की फरलो पर बरनावा आश्रम में रहा।

यह भी पढ़ें- हत्‍या व साध्वियों से बलात्‍कार के दोषी राम रहीम सिंह को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, एक मामले में दर्ज FIR रद्द